⚡ ब्रेकिंग News

घर से निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

घर से निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी से बुधवार दोपहर 49 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद देर शाम परिजनों ने अमेठी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। लापता महिला की पहचान कल्यांती देवी (49) पत्नी राम शंकर प्रजापति के रूप में हुई है। वह आवास विकास कॉलोनी स्थित ई-45 में रहती हैं। परिजनों के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कल्यांती देवी अचानक घर से निकल गईं। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर महिला की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद अमेठी कोतवाली पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला घर से निकलने के बाद किस दिशा में गई थीं। पुलिस सर्विलांस समेत अन्य माध्यमों की मदद से भी महिला का पता लगाने में जुटी है। महिला के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है और जल्द ही उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...