डीआईजी मेरठ ने हापुड़ कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, परखी थाने की व्यवस्थाएं
हापुड़। मेरठ रेंज के डीआईजी कल निधि नैधानी ने अचानक बुधवार को हापुड़ कोतवाली का औचक निरीक्षण किया।डीआईजी के अचानक कोतवाली पहुंचने पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। औचक निरीक्षण में डीआईजी ने पुलिसिया कार्यशैली एवं थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी कलानिधि नैथानी के पहुंचने पर जनपद के पुलिस अधिकारी एवं कार्यकारी सक्रिय रहे। डीआईजी ने सबसे पहले माल खाने का निरीक्षण किया और वहां रखी चीजों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय व थाने की रजिस्टर एवं दस्तावेज की जांच पड़ताल किया। इस दौरान डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देते नजर आए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी डीआईजी ने जायजा लिया और साफ सफाई को लेकर उन्होंने थाने के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने साफ सफाई, दस्तावेजों के बेहतर रखरखाव एवं पुलिसिया कार्यशैली को बेहतर बनाने हेतु जोर दिया। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया की थाने पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर उनका निस्तारण किया जाए, किसी भी फरियादी के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार थाने में किया जाना कतई बर्दाश्त नहीं होगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Post a Comment