⚡ ब्रेकिंग News

मझगवां में संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और शासन की योजनाओं की दी जानकारी

मझगवां में संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और शासन की योजनाओं की दी जानकारी

केएमबी नीरज डेहरिया
धनोरा,सिवनी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम परियोजना धनोरा एवं सेक्टर कुडारी के अंतर्गत ग्राम मझगवां के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधि जसवंत सिंह बघेल, रूपसिंह यादव एवं मोहित यादव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रकांता तिवारी एवं रूकमणी सोनी तथा बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने सहभागिता की। अतिथियों का फूल-माला से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं गांव के वरिष्ठजनों के साथ वृक्षारोपण एवं हाथ धुलाई जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां कराईं। बच्चों की माताओं से संवाद कर उन्हें बच्चों के समुचित पोषण, स्वच्छता एवं नियमित देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...