⚡ ब्रेकिंग News

कच्चे मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके का लिया जायजा

कच्चे मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके का लिया जायजा

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति 
तिलोई,अमेठी। थाना शिवरतनगंज अंतर्गत महेशपुर गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों की माने तो मंगलवार को दोपहर तकरीबन 1 बजे बुजुर्ग महिला सुखराजा जिसकी उम्र लगभग 80 वर्ष थी अपने निजी मकान में कुछ कर रही थी तभी अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर जाती है जिससे महिला उसी दीवार की चपेट में आ जाती है और मौके पर ही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो जाती है। गांव में खबर फैलते ही आनन फानन ग्रामीणों की मशक्कत के बाद मृतक महिला का शव बाहर निकाला जाता है। मौके पर स्थानीय प्रधान अजय सिंह के पहुंचने के बाद प्रशानिक अधिकारियों को सूचना दी जाती है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके का जायजा लिया और कागजी कार्यवाही पूर्ण की। महिला के पीछे उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में रह रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...