WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

20 जून आवेदन की अंतिम तिथि

 के एम बी ब्यूरो सुधीर राय 







ओ लेवल और ट्रिपल सी कोर्स के लिए पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी करें



देवरिया   10 जून

 जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक / युवतियों के लिए 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण  संचालित किया जा रहा है। ओ लेबल कंप्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष तथा सी0सी0सी0 कंप्यूटर प्रशिक्षण की अवधि तीन माह के लिए होगी।

     पात्रता के संबंध में उन्होंने बताया है कि शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इंटरमीडिएट होनी चाहिए तथा अभ्यर्थियों के अभिभावक कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से वार्षिक आय एक लाख तक होनी चाहिए, अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो अभ्यर्थी रोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो तथा अभ्यर्थी किसी शिक्षण संस्थान में संस्थागत के रूप में अध्ययनरत न हो।  अभ्यर्थी को पिछड़ावर्ग कल्याण विभाग उ०प्र० लखनऊ द्वारा जारी बेबसाइट http://backwardwelfareup.gov.in/ व http://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ पर दिये गये लिंक पर लागिन करके निर्धारित तिथि 20 जून, 2022 की सायं 05 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर प्रिन्ट आउट प्राप्त करके अभिलेख यथा आय व जाति प्रमाण पत्र ( दोनों बोर्ड ऑफ रेवेन्यू/ई- डिस्ट्रिक्ट की बेबसाइट पर होना), हाईस्कूल व इण्टर अंक पत्र तथा प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति सहित हार्डकॉपी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, देवरिया, विकास भवन कमरा न० 134 में निर्धारित तिथि तक जमा करना होगा। 20 जून के पश्चात आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال