विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

सचिव व प्रधान के गठजोड़ से उड़ाई जा रही प्रदेश सरकार के शासनादेश की धज्जियां

सचिव व प्रधान के गठजोड़ से उड़ाई जा रही प्रदेश सरकार के शासनादेश की धज्जियां

केएमबी मंडल ब्यूरो कर्मराज द्विवेदी
सुल्तानपुर। प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लाख दावे कर ले लेकिन जमीनी हकीकत तो कुछ औऱ ही है। ताजा मामला विकासखंड दूबेपुर का है, जहां सचिव वृजेश कुमार तिवारी कई ग्राम पंचायतों की कमान संभाल रहे हैं। अपनी सभी ग्राम पंचायतों में सचिव बृजेश कुमार तिवारी द्वारा बड़ा खेल कर ग्राम प्रधान के खाते में, अवैध रूप से भुगतान किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-2021, 2021-22 व 2022-23 में कूट रचित तरीके से प्रधानों के खाते में ग्राम सचिव द्वारा सरकारी धन का भुगतान किया जा रहा है। यह धनराशि हैंडपंप रिबोर तथा रिपेयर व ग्राम पंचायतों में कराए गए उक्त विकास कार्यों में सरकार के शासनादेश को ताक पर रखकर प्रधानों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है जबकि सरकार के शासनादेश में साफ लिखा है कि कार्य निर्धारित एवं उपलब्ध धनराशि के सीमा के अंतर्गत शासनादेश संख्या 2618/33-3-2015-10 जी0 आई0 /2015 दिनांक 29/10/2015 में दिए गए दिशा निर्देश के अनुरूप ही कराया जाएगा। शासनादेश में लिखा है। हैंडपंप मरम्मत एवं रिबोर उन्हीं हैंडपंप के कराए जाएंगे जो हमारी पंचायत पोर्टल पर लोकेशन सहित फीड हैं एवं मरम्मत रिबोर से पूर्व सूची कार्यवाही रजिस्टर में ग्राम पंचायत के प्रस्ताव में पारित करते हुए अंकित कराई गई हो।इसके बाद भी उक्त ग्राम पंचायतों में शासनादेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। बिना प्रस्ताव पारित किए हैंडपंप रिबोर के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है तथा नियम विरुद्ध तरीके से ग्राम प्रधानों के खाते में भुगतान किया जा रहा है। 

वित्तीय वर्ष 2020-21 ग्राम पंचायत अहिमाने में हैंडपंप रिबोर व रिपेयर के लिए भुगतान किया गया। 01-04 -2020 को पेमेंट फॉर हैंड पंप रिपेयर₹78400 का भुगतान प्रिया इंटरप्राइजेस को किया गया। 11 -04- 2020 को पेमेंट फॉर हैंड पंप रिपेयर 19600 का भुगतान प्रिया इंटरप्राइजेस को  किया गया। 15-10-2020 को पेमेंट फॉर हैंडपंप रिबोर 77019 बनचिल ट्रेडर्स को भुगतान किया गया। 9-11-2020 को पेमेंट फॉर हैंडपंप रिबोर 71019 बनचिल ट्रेडर्स को भुगतान किया गया।

वित्तीय वर्ष 2021-2022

01-07-2021 पेमेंट फॉर हैंडपंप रिबोर ₹78400 तेज इंटरप्राइजेस को भुगतान किया गया। 16- 07- 2021 को पेमेंट फॉर हैंडपंप रिबोर₹44028 बनचिल ट्रेडर्स को भुगतान किया गया।16-07-2021 को पेमेंट फॉर हैंडपंप रिबोर 51106 रुपए बनचिल ट्रेडर्स को भुगतान किया गया।20-11-2021 अहिमाने में 10 हैंडपंप रिबोर  फार पेमेंट 19541 तेज इंटरप्राइजेस को भुगतान किया गया। 10-12-2021 को पेमेंट फॉर हैंडपंप रिबोर रामकुमार तिवारी, राम कुमार मिश्रा, शिवमूरत मिश्रा 63235 रुपए बनचिल ट्रेडर्स को भुगतान किया गया। 10-12-2021  को पेमेंट फॉर हैंडपंप रिबोर ₹19600 बनचिल ट्रेडर्स को भुगतान किया गया। 14-12-2021 को पेमेंट फॉर हैंडपंप रिबोर उमा देवी, अनिल वर्मा, अनिल वर्मा, अमरावती, श्रीनाथ 107301 तेज इंटरप्राइजेज को भुगतान किया गया।16-12-2021 को पेमेंट फॉर हैंडपंप रिबोर 71929 रुपए बनचिल ट्रेडर्स को भुगतान किया गया। 

वित्तीय वर्ष 2022-23

22-04-2022 को ग्राम पंचायत अहिमाने हैंडपंप रिपोर्ट फॉर पेमेंट ₹19600 बनचिल ट्रेडर्स को भुगतान किया गया।

वित्तीय वर्ष 20220-2021 ग्राम पंचायत वैजापुर हैंडपंप के लिए किया गया भुगतान

15-10-2020 को पेमेंट फॉर हैंडपंप रिपेयर ₹38641 का भुगतान हुआ जिसमें से 19257 रुपए प्रिया इंटरप्राइजेस 19384 रुपए प्रिया इंटरप्राइजेस को अलग-अलग दो जगह भुगतान किया गया। 01-04-2020 को पेमेंट फॉर हैंड पंप रिपेयर ₹91630 अंकित ट्रेडर्स को भुगतान किया गया। 01-04-2020 को पेमेंट फॉर हैंडपंप रिपेयर ₹78400 प्रिया इंटरप्राइजेज को भुगतान किया गया। 11-04-2020 को पेमेंट फॉर हैंड पंप रिपेयर ₹19600 प्रिया इंटरप्राइजेज को भुगतान किया गया। 29-10-2021 को ग्राम पंचायत वैजापुर में रामदयाल 94 सुरेंद्र चौबे 83 विजय कुमार यादव 56 बनचिल ट्रेडर्स को ₹57722 का भुगतान किया गया। 10-11-2021को एक बार फिर से वही भुगतान ग्राम पंचायत वैजापुर में रामदयाल 94 सुरेंद्र चौबे 83 विजय कुमार 56 के घर के सामने हैंडपंप रिपेयर फॉर पेमेंट ₹57722 बनचिल ट्रेडर्स को भुगतान किया गया। 24-11-2021 को पेमेंट फॉर हैंडपंप रिपेयर 05 नल 13500 तेज इंटरप्राइजेज का भुगतान किया गया। 15-07-2021 को पेमेंट फॉर हैंडपंप रिपेयर ₹78400 तेज इंटरप्राइजेज को भुगतान किया गया।
17-03-2022 को ग्राम पंचायत बैजापुर में हैंडपंप प्रिपेयर फॉर पेमेंट 43014 श्री भूषण ट्रेडर्स एंड हार्डवेयर को भुगतान किया गया। 26-03-2022 को ग्राम पंचायत बैजापुर में हैंड पंप रिपेयर फॉर पेमेंट ₹19600 बनचिल ट्रेडर्स को भुगतान किया गया। 26- 03-2022 को ही एक बार फिर से ग्राम पंचायत वैजापुर में हैंडपंप रिपेयर फॉर पेमेंट ₹19600 बनचिल ट्रेडर्स को भुगतान किया गया। 15-01-2022 को पेमेंट फॉर हैंड पंप रिपेयर ₹43014 बनचिल ट्रेडर्स को भुगतान किया गया। किए गए सभी भुगतान बिना टेंडरिंग कराई अपने चहेते फार्म को ही भुगतान किया गया है। ग्राम पंचायतों में अधिकांश रिवोर व रिपेयर कराए गए हैंडपंपों की नियमानुसार नंबरिंग संख्या भी लिखी गई है। जिससे पता चल सके कौन से हैंडपंप की मरम्मत या रिबोर कराया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी धन का किस कदर बंदरबांट किया गया है। यह तो मात्र एक बानगी है यदि इनके कार्य क्षेत्र में आने वाली ग्रामपंचायतों में आये सम्पूर्ण धन की निष्पक्ष जांच कराई जाय तो ग्राम सचिव बृजेश कुमार तिवारी के बड़े-बड़े कारनामे सामने आएंगे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال