एन्टी करप्शन टीम ने घूस लेते लेखपाल को किया गिरफ्तार

एन्टी करप्शन टीम ने घूस लेते लेखपाल को किया गिरफ्तार

केएमबी रुक्सार अहमद
सुलतानपुर। लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत पर गोरखपुर एंटी करप्शन टीम गुरुवार को सुलतानपुर सदर तहसील पहुंची। टीम ने जाल बिछाते हुए तहसील गेट पर ही लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह को बुलवाया और रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है। लेखपाल पर आरोप है कि घरौनी के नाम पर उसने शिकायतकर्ता से 25 हजार की डिमांड की थी। कोतवाली देहात के लोलेपुर गांव निवासी बहादुर अली का वरासत दर्ज कराना था।वरासत दर्ज करने के लिए हल्का लेखपाल अशोक सिंह ने पीड़ित से 25 हजार रुपए की डिमांड किया था। शिकायतकर्ता द्वारा जब यह रकम दे पाने में असमर्थता जताई गई तो लेखपाल टालमटोल करने लगा।लेखपाल के रवैये से थकहार कर बहादुर अली ने शिकायत एंटी करप्शन टीम से किया। गुरुवार की दोपहर एंटी करप्शन की टीम गोरखपुर से सीधे सुलतानपुर पहुंची। एन्टी करप्शन के अधिकारियों ने लेखपाल को तहसील गेट पर ही पैसे देने के लिए बुलवाया। जैसे ही पीड़ित ने लेखपाल अशोक को पैसे दिए तत्काल एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एन्टी करप्शन की टीम लेखपाल अशोक को गोसाईगंज थाने पर लेकर गई है, जहां लेखपाल से पूछताछ जारी है। तहसील गेट से लेखपाल के घूस लेते गिरफ्तारी की खबर से राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अशोक सिंह मूल रूप से लंभुआ थाना क्षेत्र का निवासी है और वह 1990 से लेखपाल के पद पर कार्य कर रहा था व मौके पर तहसील सदर में तैनात है। तहसीलदार सदर विदुषी सिंह ने लेखपाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال