भाजपा और गोंडवाना का गठबंधन हुआ, कम उम्र के युवा बने जनपद अध्यक्ष सतीश भलावी

भाजपा और गोंडवाना का गठबंधन हुआ, कम उम्र के युवा बने जनपद अध्यक्ष सतीश भलावी

केएमबी श्रावण कामड़े

बिछुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए प्राप्त पुलिस बल एवं कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच बिछुआ जनपद में 12 सीटो में से 4 सीटो के साथ बड़े दल के रूप में आई।जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए भाजपा ने गोड़वाना की 3 सीटो के साथ गठबंधन कर जनपद में बहुमत हासिल करने में सफल हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे, जनपद चुनाव प्रभारी रमेश पोफली, वरिष्ठ नेता शिव मालवी, बिछुआ प्रभारी विजय पांडे,  जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रियवर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू नागरे की सहमति के बाद जनपद अध्यक्ष पद हेतु गोंडवाना से निर्वाचित जनपद सदस्य सतीश भलावी एवं उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा के निरंकुश नागरे का चयन किया गया। जनपद सदस्यों के वोटिंग के बाद अध्यक्ष सतीश भलावी एवं उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे निर्वाचित हुए। भाजपा कार्यकर्ताओ व सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के कार्यकर्ता एवं मीडिया बंधु की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दिए साथ ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जनपद सदस्यों का तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर मुंह मीठा कराकर उन्हें और भाजपा कार्यकर्ताओ को बधाई दिए।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال