भारतीय किसान यूनियन ने बारिश न होने से उत्पन्न किसान समस्याओं के सम्बंध में सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने बारिश न होने से उत्पन्न किसान समस्याओं के सम्बंध में सौंपा ज्ञापन

केएमबी ब्यूरो सौरभ शुक्ला

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने बारिश न होने से किसानों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं के सम्बंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि समय से बारिश न होने के कारण किसानों द्वारा धान की रोपाई नही हो पा रही है। इसलिए यशस्वी मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाय साथ ही साथ किसानों को सस्ते दर पर डीज़ल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय। भीषण गर्मी की वजह से बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर खराब पड़े है जिसको अबिलम्ब सही कराया जाय ताकि किसान धान की रोपाई कर सके। यदि किसान समस्याओं का निराकरण तुरन्त नही किया गया तो आने वाले समय मे खाद्यान्न का संकट खड़ा हो जायेगा जिससे किसान के भुखमरी पर कगार पर पहुंचने के साथ प्रदेश को भी भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। विदित रहे कि 9 जुलाई हो गयी है। अब तक 70 प्रतिशत धान की रोपाई हो जानी चाहिए थी लेकिन अभी तक मात्र 20 प्रतिशत ही धान की रोपाई हो पाई है। प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने सरकार से अनुरोध के साथ सुझाव दिया है कि किसानों को हरी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ढैचा, तिल्ली, सनई व उड़द के बीज की उपलब्धता साधन सहकारी समितियों पर अबिलम्ब करा दी जाय ताकि किसान आगामी फसल के लिए अपनी तैयारी कर सके। प्रदेश की योगी सरकार से अपेक्षा है कि वह किसानों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए उनके निराकरण के आवश्यक कदम उठाएगी।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال