समाजसेवी हिना किन्नर ने भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक

समाजसेवी हिना किन्नर ने भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक

केएमबी सौरभ शुक्ला

दिल्ली। भगवान भोलेनाथ का मास श्रावण मास शुरू हो चुका है। ऐसी मान्यता है कि श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव का पूजन अर्चन करने मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसे भगवान भोलेनाथ का हर भक्त कहां चूकने वाला है। किन्नर समाज भी शिव शंकर की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने में पीछे रहना वाला नही है। इस क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री हिना किन्नर अपने शिष्यों के साथ देवाधिदेव महादेव के मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन के साथ अभिषेक किया। हिना किन्नर ने भगवान शंकर से देशवासियों के सफल, सुखद एवं समृद्धिशाली जीवन के लिए प्रार्थना किया। हिना ने केएमबी प्रतिनिधि से बातचीत में बताया कि देवाधिदेव महादेव को भोलेनाथ इसलिए कहा जाता है क्योंकि भगवान शिव अपने भक्तों पर बहुत जल्दी प्रसन्न हो उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। सावन के महीने में तो भगवान भोलेनाथ की कृपा भक्तों पर बरसती रहती है। इसलिए किन्नर समाज की गुरु होने के नाते सभी से अपील करती हूं कि सभी भक्त सावन के पवित्र में महादेव का पूजन अर्चन कर अपने जीवन को सार्थक करें। समाजसेवी हिना किन्नर के साथ उनकी शिष्या सोमैया, मीरा व लक्ष्मी के साथ अन्य लोगों ने शिव शम्भू का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं खुशहाल भारत के लिए भगवान महादेव से अनुनय विनय किया।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال