विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

भाजपा ने हमेशा किया जनजातियों का सम्मान-अन्तर्यामी

        के एम बी ब्यूरो सुधीर राय 



         👉  भाजपा ने हमेशा किया जनजातियों का सम्मान-अन्तर्यामी     

👉 भाजपा का सदैव ऋणी रहेगा जनजाति समाज-राजू

  👉   राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार बनाये जाने से खुश जनजातीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों ने औरा चौरी भाजपा कार्यालय पहुच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित धन्यवाद पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू गोंड को दिया।   इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह स्वर्णिम अवसर है जब जनजातीय समुदाय के सदस्य को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।एक मध्यम वर्गीय परिवार की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना यह वह पल है जो संविधान निर्माता डा.बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के समता मूलक समाज के स्वप्न को साकार होने जैसा है।राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने जनजाति समुदाय का उम्मीदवार बनाया है जिससे देश में चारो ओर खुशी की लहर है।जनजातियों का सम्मान हमेशा से जितना भाजपा ने किया है उतना किसी अन्य दलो ने नही किया। सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम करने वाले हम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस ऐतिहासिक निर्णय के लिये आभार व्यक्त करते हैं।जनजातीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों द्वारा मिल रहे इस धन्यवाद पत्र को तीन-चार दिन में डाक के माध्यम से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया जायेगा।                                    

👉  अनुसूचित जनजाति मोर्चा     जिलाध्यक्ष राजू गोंड ने कहा कि आज अनुसूचित समुदाय के जनजाति समुदाय के 37 जनप्रतिनिधियों ने जनजाति समुदाय की महिला द्रौपदी मुर्मू को एनडीए से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने की खुशी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री मोदी को सम्बोधित धन्यवाद पत्र दिया।जनजातीय समुदाय के विभिन्न संगठनों और लगभग 20 जनप्रतिनिधियों ने आज मुझसे बात किया है जो कल तक अपना धन्यवाद पत्र दे देंगे।जनजाति समुदाय से देश की राष्ट्रपति बनने जा रही है,इससे जनजातियों में बहुत उत्साह है।राष्ट्रपति पद के लिये जनजाति समुदाय का उम्मीदवार बनाकर जो सम्मान भाजपा ने जनजातियों को दिया है,उसका जनजातीय समुदाय हमेशा भाजपा का ऋणी रहेगा।      

👉  इस दौरान जोगम बसन्तड़िहा ग्राम प्रधान रविशंकर गोंड,श्याम नारायण गोंड ग्राम प्रधान पकड़ी बाजार,बाबूराम गोंड ग्राम प्रधान पाण्डेयपुर,रामनिवास गोंड ग्राम प्रधान सोहनीपार,राजकुमार गोंड ग्राम प्रधान बलियवा,जिलाउपाध्यक्ष भाजपा अरुण कुमार सिंह,जिलामहामंत्री भाजपा प्रमोद शाही,मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय,क्षेत्रीय सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा राजेश मिश्रा,संतोष चौहान,कृष्णा गोंड,सिद्धि विनायक गोंड, संतोष चौरसिया,सन्नी,राजन ,मनीष आदि रहें।

और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال