कैसे होगा बच्चों का भविष्य निर्माण जब सामरबोह हाईस्कूल प्राचार्य एवं स्टाफ रोजाना दोपहर 12 बजे के बाद ही आयेगे

कैसे होगा बच्चों का भविष्य निर्माण जब सामरबोह हाईस्कूल प्राचार्य एवं स्टाफ रोजाना दोपहर 12 बजे के बाद ही आयेगे

स्टाफ की चल रही मनमानी
समारबोह के प्राचार्य एस डी पाटिल ने की पत्रकारों से अभद्रता

केएमबी श्रावण कामड़े 

बिछुआ। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिछुआ के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाईस्कूल सामरबोह प्राचार्य एस डी पाटील अपने कार्यालय में समय पर नहीं हो रहे उपस्थित। 12:00 बजे के पहले नहीं होते उपस्थित संस्था प्रमुख व उनका शिक्षक स्टाफ। आए दिन लेटलतीफी से आते हैं और न ही मुख्यालय में निवास करते हैं बल्कि छिंदवाड़ा से अप डाउन करते हैं। जब इस बात को लेकर पत्रकार के द्वारा संस्था प्रमुख से चर्चा की गई तो संस्था प्रमुख एसडी पाटील व उनके सहायक शिक्षक मुकेश कोचे, क्लर्क अश्विनी पाठे के द्वारा पत्रकारों से अभद्र पूर्ण व्यवहार किया गया। जब ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहां के प्राचार्य लगातार आए दिन लेट आते रहते हैं जिससे शिक्षा के स्तर में कोई सुधार नहीं हो रहा है। शिक्षक स्टाफ अपने मनमाने तरीके से आते जाते रहते हैं।पत्रकारों को संस्था के अंदर जाने के लिए मना किया गया, जब इस बात का विरोध किया गया तो प्राचार्य व उनके शिक्षक और स्टाफ द्वारा पत्रकारों से अभद्र पूर्ण व्यवहार किया गया। जब इस बात पर संकुल प्राचार्य सी के दुबे से जानकारी चाहे गई तो संस्था के प्रभारी प्राचार्य के द्वारा कहा गया है कि अभी सर छुट्टी पर है आप सोमवार को आकर मिलिए।इनका कहना है कि शासकीय हाईस्कूल सामरबोह के प्राचार्य एसडी पाटिल, संविदा वर्ग तीन शिक्षक मुकेश कोचे, बाबू अश्विनी पाठे के द्वारा मीडिया कर्मी के साथ में बदसलूकी की गई। मामले पर चर्चा की गई तो जनपद पंचायत अध्यक्ष सतीश भलावी द्वारा आपत्ति जाहिर की गई और कहा गया कि हम शिक्षा विभाग से उचित कार्रवाई करवाएंगे। पंचायत के सरपंच से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि यह बात सही है कि सेवा समिति संस्था के प्रमुख रोजाना 12:00 बजे के पहले नहीं आते यह इनका रोजाना का यही काम है। पंचायत के द्वारा संस्था प्रमुख प्राचार्य का नोटिस भी दिया गया है यदि उपस्थित नहीं रहते हैं तो उनपर जरूर कार्यवाही की जायेगी।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال