अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन नई दिल्ली (AIMSS) में पार्वती डेहरिया बनी राष्ट्रीय महासचिव

अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन नई दिल्ली (AIMSS) में पार्वती डेहरिया बनी राष्ट्रीय महासचिव

केएमबी नीरज डेहरिया 

सिवनी। अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन नई दिल्ली के प्रांतीय सह सचिव श्री राजेश डेहरिया जी ने बताया कि श्रीमती पार्वती डेहरिया जी निवासी सिवनी को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन नई दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।ज्ञातव्य हो कि पार्वती डेहरिया हमेशा जन हितैषी कार्य कार्य करते रहती है, उन्होंने सैकड़ों महिलाओं को सिलाई कढ़ाई बुनाई इत्यादि का प्रशिक्षण निरन्तर प्रदान करते रहती है, विकट कोरोना महामारी के समय पर भी पार्वती डेहरिया जनता का हर सम्भव सहायता प्रदान किया है। श्रीमती डेहरिया हमेशा ही जनहित के कार्य करते रहती है। हम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक आज़ाद एवं संजय मंगरे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बँटी डेहरिया राष्ट्रीय संगठन सचिव का पार्वती डेहरिया के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किये जाने पर आभार व्यक्त करते है एव पार्वती डेहरिया को बहुत बहुत शुभकामनाएं प्रेषित करते है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال