विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच निकालेगा हर घर तिरंगा जागरूकता रैली

काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच निकालेगा हर घर तिरंगा जागरूकता रैली

केएमबी अम्बरीष मिश्रा

सुल्तानपुर। काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच कोर कमेटी की आवश्यक बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह के आवाहन पर जिलाध्यक्ष अशोक कसौधन की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कुलदीप गुप्ता ने किया। सर्वसम्मति से बैठक में 6 जुलाई 2022 दिन शनिवार सुबह 10:00 पर राष्ट्रीय पर्व आजादी के 75वीं अमृत महोत्सव के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ जिसमें भारत माता की झांकी जिलाधिकारी रवीश गुप्ता पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा व डीआईजी सीआरपीएफ प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी कार्यालय से आरंभ होते हुए नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संपन्न होगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी नगर अध्यक्ष रवि सोनी व वरिष्ठ महामंत्री अम्बरीष मिश्र होंगें, संयोजक का कार्यभार नगर महामंत्री हरि शंकर गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष राजेश महेश्वरी व सहसंयोजक  संतोष जायसवाल व अश्वनी वर्मा संभालेंगे। कोर कमेटी की बैठक में ज़िला कोषाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी, राजेंद्र जयसवाल, अशोक दिव्या, सुधीर गुप्ता, मानिक लाल, राजीव श्रीवास्तव पदाधिकारियों को जागरूकता रैली संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال