केन नदी के बढ़ते जलस्तर से ग्रामवासियों की नींद हुई हराम

केन नदी के बढ़ते जलस्तर से ग्रामवासियों की नींद हुई हराम

केन नदी के उफान से ग्राम पंचायत कनवारा में मचा है हाहाकार

केएमबी ब्यूरो रानू शुक्ला

बांदा। निरंतर बढ़ रहे केन नदी के जलस्तर ने ग्रामवासियों की नींद हराम कर दी है। यदि इसी तरह केन नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ता रहा तो जल्द ही ग्राम पंचायत कनवारा का मार्ग बाढ़ की चपेट में आने से अवरुद्ध हो जाएगा। केन नदी लगातार बाढ़ की उफान पर चल बिकराल रूप धारण कर रही है। केन नदी के विकराल रूप को देखते हुए कभी भी ग्राम पंचायत कनवारा का रास्ता बंद हो सकता है। जैसा कि अभी हमारे संवाददाता ने दिखाया ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट। स्थिति पति गंभीर होते हुए भी अभी तक ग्राम पंचायत कनवारा में कोई भी प्रशासनिक कर्मचारी न कोई सुध लेने नहीं आया और न ही कोई व्यवस्था ग्राम पंचायतों के बारे में जानकारी दिया गया। जबकि ग्राम पंचायत कन्हवारा शहर से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर है। केन नदी के बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए यह कहा जा सकता है की कभी भी ग्राम पंचायत का कनवारा का रास्ता बंद हो सकता है। कभी भी नदी रोड को क्राश कर सकती है और रास्ते बंद हो सकती हैं। इन परिस्थितियों के बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा न तो बाढ़ ग्रस्त ग्राम पंचायत कनवारा का दौरा किया गया और न ही बाढ़ के चपेट में आने पर ग्रामीणों की मदद के लिए कोई कार्यवाही की जा रही है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال