विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

सड़क दुर्घटना में जख्मी होमगार्ड जवान की मौतड्यूटी से वापस आते समय शाहपुर जंगल के पास नील गाय से हुई थी टक्कर

सड़क दुर्घटना में जख्मी होमगार्ड जवान की मौत
ड्यूटी से वापस आते समय शाहपुर जंगल के पास नील गाय से हुई थी टक्कर

केएमबी कर्मराज द्विवेदी
सुल्तानपुर। ड्यूटी से वापस आते समय रास्ते में नील गाय से टकरा कर जख्मी हुए होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। शव का अंतिम संस्कार रविवार की सुबह किया गया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
बताते चलें कि चांदा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सदरपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह (50) चांदा कंपनी में होमगार्ड जवान था। उसकी ड्यूटी कादीपुर अग्निशमन विभाग में चल रही थी। 26 अगस्त को ड्यूटी पूरी करके जवान अखिलेश बाइक से घर वापस आ रहा था। शाहपुर जंगल के पास पहुंचने ही अचानक बाइक के सामने नील गाय आ गया, जिससे टकरा कर अखिलेश सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से जख्मी होमगार्ड जवान को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 27 अगस्त को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव रात में घर लाया गया तो गांव में मातम छा गया। रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जवान के अंतिम दर्शन के लिए एडीसी, होमगार्ड जवान फिरोज अहमद, तीरथ प्रजापति समेत बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान गांव पहुंचे। शोक संवेदना प्रकट किया।


और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال