शासकीय महाविद्यालय कुरई में 16 सितंबर, दिन शुक्रवार को मनाया गया विश्व ओजोन दिवस

शासकीय महाविद्यालय कुरई में 16 सितंबर, दिन शुक्रवार को मनाया गया विश्व ओजोन दिवस

केएमबी विनोद मरकाम

सिवनी। शासकीय महाविद्यालय कुरई, सिवनी (मप्र) में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य बीएस बघेल की उपस्थिति में 16 सितंबर 2022 को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। वर्ष 2022 में बार ओजोन दिवस की थीम-ग्लोबल कोपरेशन प्रोटेक्टिंग लाइफ ऑन अर्थ" (पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग) रखी गयी हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय छात्रा शिफा अंजुम ने कहा कि ओजोन परत के सरंक्षण करने के उद्देश्य से 16 सितंबर को ओजोन दिवस मनाया जाता हैं। ओजोन को पृथ्वी की सुरक्षा छतरी कहा जाता हैं, लेकिन इसमें प्रदूषण के कारण छेद होने से पृथ्वी पर गहरा संकट उत्तपन्न हो गया हैं। इस दिवस को ओजोन परत सरंक्षण दिवस भी कहा जाता हैं। भूगोल के शिक्षक डॉ राजेन्द्र कटरे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1987 में 16 सितंबर के दिन मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किये जाने के उपलक्ष्य में ओजोन दिवस मनाने की घोषणा की थी।  टीपीओ (कार्यक्रम प्रभारी) पंकज गहरवार ने कहा कि ओजोन परत बहुत महत्पूर्ण है जो सूर्य की खतरनाक पराबैगनी किरणों से हमारी रक्षा करती हैं। यदि ओजोन परत से नुकसान पहुंचता हैं तो मनुष्य में त्वचा से जुड़ी तमाम बीमारियां हो सकती हैं। ओजोन परत के बिना हम जिंदा नही रह सकते, क्योंकि इन किरणों के कारण कैंसर, फसलों को नुकसान और समुद्री जीवों को खतरा पैदा हो सकता हैं और ओजोन परत इन्हीं पराबैगनी किरणों से हमारी रक्षा करती हैं।श्रीमती तीजेश्वरी पारधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी माता हैं तो ओजोन हमारी दादी मां। इस दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय छात्रा आलिया खान ने पोस्टर बनाकर व किममी पराते ने स्लोगन लिखकर ओजोन परत को संरक्षित करने की वैश्विक अपील की। निश्चित ही कार्यक्रम ने अपने उद्देश्यों को प्राप्त किया। ओजोन परत को संरक्षित करने के लिए डॉ श्रुति अवस्थी, डॉ कंचनबाला डावर, डॉ रविन्द्र अहिरवाल और शिफा अंजुम, रेहाना खान, निकिता नागवंशी, मनीषा भलावी ने संकल्प लिया।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال