विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

मुख्यमंत्री काफिले को काला झंडा दिखाने वाला युवक गिरफ्तार, जिला प्रशासन से हुई सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक

मुख्यमंत्री काफिले को काला झंडा दिखाने वाला युवक गिरफ्तार, जिला प्रशासन से हुई सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक

केएमबी अजय कुमार पाल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद आगमन पर उस दौरान जिला प्रशासन द्वारा हुई भारी चूक जब प्रदेश के मुख्यमंत्री का काफिला सिद्दीकपुर स्थित उमानाथ सिंह मेडिकल कालेज से निकल रहा था कि तभी प्रशासन की आखों में धूल झोकते हुए सपा के एक कार्यकर्ता मनीष यादव ने काला झंडा दिखाया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने के बावजूद भी सुरक्षा पर सवाल उठना लाजमी है। बताते चले की सिद्दीकपुर स्थित उमानाथ सिंह मेडिकल कालेज के सामने मुख्यमंत्री के काफिले को एक सपा कार्यकर्ता युवक द्वारा काला झंडा दिखाया जाना यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कही न कही जिला प्रशासन द्वारा भारी चूक हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद आगमन पर जहाँ जिला के आलाधिकारियों द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत पुख्ता इंतजाम किया गया। फिर भी एक युवक द्वारा इतनी सुरक्षा के बीच जिला प्रशासन की आँखो में धूल झोकते हुए काफिले को काला झंडा दिखाया जाना यह साबित करता है की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम में कही न कही जिला प्रशासन से भारी चूक हुई। हालाकि मुख्यमंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाने वाले सपा कार्यकर्ता मनीष यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال