सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

केएमबी दीपक सिंह

मेहनगर आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में चकवारा ग्रामसभा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम सभा में स्थित अमृत जलाशय पर सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है जिसमें कभी रक्तदान शिविर, कभी प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान तमाम जमीनी स्तर के कार्यक्रम लिस्टेड है जो जगह-जगह कराए जा रहे हैं। आपको बताते चले कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें स्वच्छता मिशन अभियान भी एक महत्वाकांक्षी योजना है। ग्राम सभा चकवारे में सैकड़ों की संख्या में फावड़ा लेकर कार्यकर्ताओं ने सरोवर के आसपास साफ-सफाई किया सरोवर के पास ही अति प्राचीन शिव मंदिर एवं राम जानकी मंदिर जिसकी ख्याति दूर-दूर तक विख्यात है। जिलाध्यक्ष के साथ एडीओ पंचायत जनार्दन सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसकल यादव, धीरज सिंह, सत्यवान, रजत अप्पू राजेश विक्रम सिंह, विकी, सूरज, उमेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال