WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

विकासखंड तरवा के अमृत सरोवर पर रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में होमगार्डों द्वारा किया गया पौधारोपण

विकासखंड तरवा के अमृत सरोवर पर रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में होमगार्डों द्वारा किया गया पौधारोपण

केएमबी दीपक सिंह

तरवा, आजमगढ़। शासन द्वारा मनाए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक सेवा पखवारा के रूप में मना रही है। उसी क्रम में माननीय मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं मंडलीय कमांडेंट आजमगढ़ रामकृष्ण मिश्रा एवं जिला कमांडेंट मनोज सिंह बघेल के निर्देशन पर आज विकासखंड तरवा ब्लॉक मे ऑर्गेनाइजर रितेश कुमार सिंह की देखरेख में होमगार्डों ने अमृत सरोवर पर पौधारोपण किया। इसमें ब्लाक के सभी होमगार्ड जवान उपस्थित रहे आपको बताते चलें कि सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत कई कार्यक्रम कराए जा रहे हैं जिसमें स्वच्छता एवं पौधरोपण का भी कार्यक्रम सम्मिलित है। बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए हरे पेड़ लगाना कितना जरूरी है यह सभी को समझना चाहिए और सभी होमगार्डों ने पौधरोपण कर एक समाज को संदेश दिया है कि प्रत्येक लोगों को पौधा लगाना चाहिए जिससे वातावरण स्वच्छ रहे। मौके पर सुभाष सिंह ,विनोद सिंह, रामसुल, सत्यनारायण, धर्मदेव, राजेश ,रामवृक्ष, मुक्खु ,दीपक, राजेंद्र, रामवृक्ष यादव, दुर्ग विजय मिश्रा, बृजेश सिंह, शिव प्रकाश  राजेश भारती सहित तमाम होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال