WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार महिला की मौके पर हुई मौत

ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार महिला की मौके पर हुई मौत

केएमबी खुर्शीद अहमद

 अमेठी। ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो जाने के कारण बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामला थाना शुकुल बाजार अंतर्गत आशीषपुर का है जहां मृतक महिला विद्यावती पत्नी सुखराज मौर्य उम्र लगभग 50 वर्ष जो अपने बड़े लड़के के साथ घर बू-बू-पुर से मायके आशीषपुर जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और लड़का देवराज मौर्या उम्र लगभग 32 वर्ष जो मोटरसाइकिल चला रहा था उसे भी आई गंभीर चोटें आई। गंभीररूप से घायल देवराज मौर्य को नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाज़ार में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। मृतका के मां की 2 दिन पहले मृत्यु हुई थी इसीलिए वह रोज की तरह अपने ससुराल से मायके जा रही थी। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर पहुंची बाजार शुकुल थाने की पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال