इब्राहिमपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव विसर्जन के दौरान हुए ववाल में प्रशासन ने मदरसे पर नोटिस की चस्पा

इब्राहिमपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव विसर्जन के दौरान हुए ववाल में प्रशासन ने मदरसे पर नोटिस की चस्पा

केएमबी रूकसार अहमद
बल्दीराय सुलतानपुर। विगत दस अक्टूवर को बल्दीराय थाना क्षेत्र के इब्राहीमपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अराजक तत्वो द्वारा किए गए बवाल के चलते प्रशासन सख्त कार्यवाही करने हेतु कमर कस ली है। इसी क्रम में इब्राहिमपुर गांव में बने मदरसे पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा करते हुए तारीख नियत की है। प्रशासन की इस कार्यवाही से एक समुदाय के लोगो में हड़कप मच गया है।सूत्र बताते हैं कि इब्राहीमपुर गांव में बना मदरसा सरकारी भूमि पर है। यही नही मदरसे के आसपास भी तालाब की भूमि पर भूमि पर भू माफिया अनाधिकृत रूप से भवन निर्माण करवा कर अवैध कब्जा कर लिया गया है। फिलहाल प्रशासन की निगाह अब इन अवैध कब्जे दारो के ऊपर सख्त नजर आ रही है।विगत सोमवार की रात वलीपुर बाजार के निकट बाजार के निकट विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद बाजार छावनी में तब्दील हो गया बवाल के विरोध में व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी। हलियापुर सुल्तानपुर मार्ग पर पीएसी के जवान प्रशासनिक अधिकारी दिन रात डेरा डाले हुए हैं। अवैध रूप से बने मदरसे के ऊपर प्रशासन की कब कार्यवाही हो जाए यह कहा नहीं जा सकता।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال