सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ पर आदि गंगा गोमती के सीताकुंड पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ पर आदि गंगा गोमती के सीताकुंड पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

केएमबी मोहम्मद अफसर

सुल्तानपुर। सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ के अवसर पर आदि गंगा गोमती के पावन तट पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना किया। सीताकुंड घाट पर हजारों महिलाओं की भीड़ ने घाट की शोभा बढ़ा दी है। सीताकुंड घाट पर जगह जगह महिलाओं द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान सूर्य देव की उपासना की जा रही है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और संतान की कामना के लिए आस्था के पावन पर्व डाला छठ के तीसरे दिन रविवार को घर में विशेष पूजा किया। सीताकुंड घाट पर महिलाओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख शांति, धन वैभव के लिए भगवान सूर्य देव से प्रार्थना किया। डाला छठ के महा व्रत में महिलाएं 36 घंटे तक निर्जल व्रत रखकर विधि विधान से सूर्य भगवान की अराधना कर अपने पति के दीर्घायु एवं परिवार के लिए मंगल कामना किया।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال