विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

ऑक्सीजन प्लांट व जिला चिकित्सालय में हो रहे उच्चीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

ऑक्सीजन प्लांट व जिला चिकित्सालय में हो रहे उच्चीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

केएमबी मोहम्मद अफसर

सुलतानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा जिला चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन प्लांट संचालित पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि ऑक्सीजन प्लांट की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित कर लें। तत्पश्चात जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला अस्पताल में चल रहे उच्चीकरण निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता को परखा गया। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाय। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न आने पाये।जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को कार्य में प्रगति लाये जाने तथा कार्य को ससमय पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال