जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाकियू अराजनैतिक संगठन के विस्तार हेतु बैठक आयोजित

जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाकियू अराजनैतिक संगठन के विस्तार हेतु बैठक आयोजित

केएमबी रुखसार अहमद

सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के विस्तार व मजबूती को लेकर तहसील लंभुआ अंतर्गत ग्राम सभा जफरापुर में पंचायत लगाई गई जिसमें कई गांव के ग्राम अध्यक्ष का चयन किया गया। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान दिनेश सिंह ने कहा इस समय किसानों और मजदूरों के संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करना होगा। संगठन की मजबूती के बाद किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक मूलभूत जन समस्याओं को लेकर एक बड़ा आंदोलन जनपद में किया जाएगा। बैठक में कर्मराज द्विवेदी जिला महासचिव, हौसला प्रसाद जिला कोषाध्यक्ष, गब्बर शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष लंभुआ, राघव राम तिवारी, जावेद हाशमी, तारा देवी, रीता देवी, सिकंदर अली ब्लॉक संगठन मंत्री के साथ सैकड़ों लोग बैठक में शामिल हुए साथ ही बड़ी संख्या में किसानों को भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال