बरखा सिंह बघेल नियुक्त हुई महिला कांग्रेस कमेटी धनोरा की ब्लाक अध्यक्ष

बरखा सिंह बघेल नियुक्त हुई महिला कांग्रेस कमेटी धनोरा की ब्लाक अध्यक्ष 

केएमबी नीरज डेहरिया 

सिवनी। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कविता कहार द्वारा जिले भर ब्लाक महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा की गई है।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कि प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष एवं केवलारी के पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना की अनुशंसा पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कविता कहार द्वारा बरखा सिंह बघेल को महिला कांग्रेस कमेटी धनोरा के ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बरखा सिंह बघेल को महिला कांग्रेस कमेटी धनोरा की ब्लाक अध्यक्ष नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बरखा सिंह बघेल बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है। बरखा सिंह के महिला प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष बनने से समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बरखा सिंह के महिला ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर संगठन को मजबूती मिलेगी।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال