विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

मकर संक्रांति के सूर्योदय के साथ कांग्रेस का भी उदय : अजय राय

मकर संक्रांति के सूर्योदय के साथ कांग्रेस का भी उदय : अजय राय

केएमबी रूकसार अहमद
सुल्तानपुर। मकर संक्रांति के सूर्य देव के साथ कांग्रेस का भी सूर्योदय होने जा रहा है, अंधेरे का खात्मा होने जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जुड़े यात्रा से हिंदुस्तान में भी कांग्रेस का सूर्योदय हो रहा है। युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेसी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की इस मुहिम को आगे बढ़ाया है जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि देश की कमान युवाओं के हाथ में ही सुरक्षित है। आने वाला समय युवाओं का ही है। इससे पूर्व वह सुल्तानपुर आगमन पर तेरएं स्थित कांग्रेस नेता जनार्दन शुक्ला के घर शोक संवेदना में पहुंचे, सुल्तानपुर पहुंचने के बाद हाल ही में मृतक शहर अध्यक्ष नौशाद बाबा के परिजनों से मिले। उसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता नफीस फारूकी की पत्नी की मृत्यु पर शोक संवेदना जताई। इसके बाद युवा कांग्रेस के द्वारा आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में पहुंचे इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी सहभोज में शामिल हुए।करौंदिया वार्ड में काफी दिनों बाद कांग्रेसियों की हलचल देखी गई। बड़ी संख्या में वार्ड वासियों एवं शहर वासियों ने भी भोज में हिस्सा लिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जनपद के प्रभारी अनीश खान, आशिक हुसैन रिजवी, हौसला प्रसाद भीम, देवेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार मिश्रा, मुन्नू राजेश तिवारी, प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी पूर्व सभासद धर्मेंद्र सोनकर सुकई सोनकर, गया प्रसाद सोनकर, अखिलेश सोनकर, रामकरण, मनोज शुक्ला, रणजीत सिंह सलूजा, योगेश प्रताप सिंह, विजयपाल गौतम, जयप्रकाश मिश्रा, अंशुमान पांडे रावण, ओम प्रकाश दुबे, महेश मिश्रा, गणपत सोनकर, महेंद्र सिंह प्रेम भारती मानिक चंद श्रीवास्तव राहुल मिश्रा युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोहित तिवारी, महासचिव शहबाज खान, अंकुश शुक्ल सेनानी, प्रेम प्रकाश अग्रहरि, अंब्रीश पाठक जिगर, सत्यम तिवारी, विवेक ओझा, सन्तोष तिवारी, आवेश अहमद, सन्तोष वर्मा, अर्श खान लकी, सुभाष यादव आशुतोष मिश्र अंशू, रितेश त्रिपाठी समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال