विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में परिणय बंधन में बंधे 198 जोड़े

अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में परिणय बंधन में बंधे 198 जोड़े

केएमबी श्रावण कामड़े

बिछुआ, छिंदवाड़ा।  मप्र की शिवराज सरकार की योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत बिछुआ जनपद पंचायत द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी व विधायक सुजीत चौधरी शामिल हुए। पूर्व विधायक दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष गोलू नागरे, जंप अध्यक्ष सतीश भलावी, नप अध्यक्ष रामचंद बोबडे, जंप उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने गाजे बाजे के साथ नाचते गाते बारात लेकर विवाह स्थल पहुंचे जिसमें तहसीलदार दिनेश उईके, जंप सीईओ ममता कुलस्ते समेत सभी जनपद सदस्य, सभी पार्षदों एवं महिलाओं, बच्चों और बड़े जन-समुदाय द्वारा उत्साहपूर्वक पुष्प-वर्षा कर बारात की अगुवानी कर स्वागत किया। पूर्व विधायक दुबे ने कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा कि 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के सम्मान के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह तथा मुख्यमंत्री कन्या निकाह योजना प्रारम्भ की।आज खुशी का दिन है, जहां हम 280 जोड़ों के विवाह के साक्षी बनने आये हैं। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में सभी समाज के लोग जुड़ रहे हैं, जहां अनेकता में एकता देखने को मिल रही है तथा प्रत्येक वर्ग के लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं।
उक्त विवाह में बौद्ध धर्म 15,
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 52, आदिवासी रीति रिवाज से 131 जोड़े परिणय बंधन में बंधे एवं 2 मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ ऐसे 200 जोड़े शामिल रहा। पूर्व विधायक दुबे व विधायक चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर वधु को शासन के उपहार भेंट किया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामना की है। इस दौरान जनपद पंचायत बिछुआ के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया तो वही शासकीय उत्कृष्ट छात्रावास पर भोजन व्यवस्था और पानी की व्यवस्था सही ढंग से नहीं की गई जिसमें दुल्हा दुल्हन के पक्ष से आए हुए बारातियों को पुड़ी नसीब नहीं कई, बराती बिना खाए ही वापस लौटे जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की कहीं न कहीं लापरवाही देखी गई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष गोलू नागरे, जंप अध्यक्ष सतीश भलावी, नप अध्यक्ष रामचंद्र बोबडे, जंप उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे, नपा उपाध्यक्ष मंगलेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य पंचफूला कुंडलीक राव परतेती, वरिष्ठ शिवराम चौरसिया, रामसिंह पटेल, बनवारी माहोरे, घनश्याम पवार, डा धनेंद्र वर्मा, जंप सदस्य कल्पना वर्मा, जंप सदस्य माया पटेल, सुरेश परतेती, अयोध्या सोनी, दशरथ साहू, मारोतिराव कोचे, दीपिका चोपड़े, महिपाल चोपड़े, प्रशांत ठोसरे, हरिशचंद्र जामबुलकर,रामराज वर्मा, प्रमोद श्रीवास, राजू साहू, रजत वानखेड़े, संतोष भलावी, जयंत साहू समेत सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال