2

कानपुर चिड़ियाघर में आखिरकार 35 दिनों बाद सफेद गिद्ध के जोड़े का मिलन हो ही गया

कानपुर चिड़ियाघर में आखिरकार 35 दिनों बाद सफेद गिद्ध के जोड़े का मिलन हो ही गया

केएमबी संवाददाता

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के चिड़ियाघर में आखिर 35 दिनों बाद बिछड़े हुए सफेद गिद्ध के जोड़े का मिलन हो ही गया। चिड़ियाघर प्रशासन ने गुरुवार को बिछड़े हुए सफेद गिद्ध के जोड़े़ का मिलन करा दिया। कानपुर के ईदगाह कब्रिस्तान में यह सफेद गिद्धों का जोड़ा सात जनवरी को बिछड़ गया था। एक सफेद गिद्ध को लोगों ने पकड़ लिया था तो वहीं दूसरा कुछ दिन बाद पकड़ा गया था। बता दें कि बीते माह 7 जनवरी को कानपुर के ईदगाह कब्रिस्तान में हिमालयन सफेद गिद्ध का जोड़ा बिछड़ गया था। लोगों ने एक गिद्ध को पकड़ा था तो वहीं उसका साथी वहां से उड़ कर भाग गया था। वन विभाग की टीम ने गिद्ध को पकड़कर उसे चिड़ियाघर प्रशासन को सौंप दिया था। इसके बाद 12 जनवरी को फर्रुखाबाद के कायमगंज ने दूसरे गिद्ध को भी पकड़ लिया। उसे भी कानपुर के चिड़ियाघर प्रशासन को सौंप दिया गया। इन दोनों को चिड़ियाघर में अलग-अलग रखा गया था। इन दोनों को डॉक्टर अनुराग सिंह की देखरेख में रखा गया था। चिड़ियाघर प्रशासन पहले इनके हाव-भाव की स्टडी कर रहा था। इसके बाद गुरुवार को 35 दिनों के बाद चिड़ियाघर दोनों सफेद गिद्ध जोड़े को आखिर कार क्वारंटीन के बाद एक ही पिंजरे में रखकर उनकी आपस में मुलाकात करवा दी। इन दोनों को एक ही पिंजरे में रख दिया गया है। दोनों ने एक साथ खाना भी खाया है। पहले दोनों तनाव में थे, इसलिए दोनों को एक-दूसरे से दूर रखा गया था। चिड़ियाघर के डॉक्टर अनुराग सिंह का कहना है कि दोनों सामान्य रूप से साथ में रहे और एक साथ मीट भी खाया। अभी दोनों पर नजर रखी जा रही है।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


 

8

6