विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

केन नदी क्षेत्र के जंगल में मिला अज्ञात महिला का अधजला हुआ शव, मच गया हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

केन नदी क्षेत्र के जंगल में मिला अज्ञात महिला का अधजला हुआ शव, मच गया हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

केएमबी ब्यूरो रानू शुक्ला

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में केन नदी क्षेत्र के जंगल में शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का अधजला हुआ शव मिला है।शव मिलने से क्षेत्र में हड़़कंप मच गया।पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मृतका की शिनाख्त करने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार मामला शहर कोतवाली के कनवारा गांव के जंगलों का है।गांव वालों को शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का अधजला शव जंगल में पड़ा मिला। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला 85 फीसदी जली हुई थी। गांव वालों ने आशंका जाहिर जताई की महिला की हत्या कर जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने बताया कि अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के क्षेत्रों से लापता लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। हो सकता है किसी थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई हो।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال