भगवान भोलेनाथ के स्थान पर कनवारा शुक्ला परिवार द्वारा अखंड रामायण का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

भगवान भोलेनाथ के स्थान पर कनवारा शुक्ला परिवार द्वारा अखंड रामायण का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

केएमबी ब्यूरो रानू शुक्ला

बांदा। भगवान भोले नाथ के स्थान पर कनवारा शुक्ला परिवार द्वारा अखंड रामायण का पाठ आयोजित किया गया। इसके पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तगण महाप्रसाद लेकर अपने जीवन को कृतार्थ कर रहे हैं। मालूम हो कि जिले के ग्राम पंचायत कनवारा में नदी के उस पार पहाड़ पर बैठे हुए भगवान भोलेनाथ की मूर्ति आज भी यह दर्शाती है कि इस कलयुग में भी भगवान है। इसका प्रमाणित तथ्य यह है कि केन नदी की कई बाढे आई परंतु आज तक भगवान भोलेनाथ की मूर्ति टस से मस नहीं हुई। मूर्ति जो कि पहाड़ की एक शिला पर रखी हुई है फिर भी मूर्ति को नदी का बेग आज तक नहीं बहा पाया। यह साक्षात भगवान भोलेनाथ की महिमा है। इसी क्रम में भगवान भोलेनाथ के स्थान पर कनवारा शुक्ला परिवार द्वारा 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ रखा गया तथा कीर्तन भजन का प्रोग्राम रखा गया। रामायण पाठ एवं भजन कीर्तन के पश्चात विशाल भंडारा आयोजन का प्रोग्राम किया गया। भगवान भोलेनाथ के इस विशाल भंडारे में कनवारा ग्राम वासियों का सहयोग रहा। भंडारे में विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में फंसे प्रसाद का आनंद उठा रहे। ग्राम पंचायत कनवारा के शुक्ला परिवार ने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना किया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी भक्तजनों पर बनी रहे एवं सभी भक्तजनों के जीवन में खुशहाली आए।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال