रामनरेश त्रिपाठी सभागार के मैदान में आयोजित क्राफ्ट बाजार का आज होगा उद्घाटन

रामनरेश त्रिपाठी सभागार के मैदान में आयोजित क्राफ्ट बाजार का आज होगा उद्घाटन

केएमबी ब्यूरो रुकसार अहमद
सुल्तानपुर। विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से भारतीय सेवा शिक्षा निकेतन गोरखपुर द्वारा जिले में पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार के मैदान में क्राफ्ट बाजार का आयोजन किया गया है। क्राफ्ट बाजार में 100 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं। जिसमें देश एवं प्रदेश के विभिन्न कोनो से दुकान द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगी हुई है। जहां पर कोई भी जाकर इन वस्तुओं की खरीदारी कर सकता है। क्राफ्ट बाजार का उद्घाटन 2 फरवरी 2023 अपराहन 4:00 बजे अनवर शेख डिप्टी कमिश्नर मनरेगा सुल्तानपुर व अनूप कुमार श्रीवास्तव उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र सुल्तानपुर के द्वारा किया जाएगा। क्राफ्ट बाजार में बनारसी साड़ी, चिकन करी, जरी एंड जरी जरदोजी, जूट क्राफ्ट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कुरेशिया क्राफ्ट, स्टोन क्राफ्ट, कश्मीरी क्राफ्ट, टेरा कोटा आदि के सुंदर एवं आकर्षक स्टाल लगे हुए हैं। क्राफ्ट बाजार 1 फरवरी 2023 से 10 फरवरी 2023 तक प्रातः 11:00 से रात 9:00 बजे तक खुला रहेगा। बातचीत के दौरान भारतीय शिक्षा निकेतन गोरखपुर के प्रतिनिधि ने निवेदन किया कि समस्त जिलेवासियों से अपील है कि क्राफ्ट बाजार में आकर हस्तशिल्प के उत्पाद पसंद करें और ले जाकर घरों को इच्छा अनुसार सजाएं।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال