WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एक साल तक बढ़ाई गई, एक साल तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एक साल तक बढ़ाई गई, एक साल तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

केएमबी संवाददाता

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने आज बुधवार को लोकसभा में साल 2023-24 का बजट पेश किया।बजट में मध्यम वर्ग, किसानों और गरीबों को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं।आम बजट में सबसे बड़ी राहत गरीबों को मिली है। वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को एक साल के लिए आगे बढ़ाने का ऐलान किया है।अब एक साल तक जरूरतमंद लोगों को फ्री राशन मिलता रहेगा। बता दें कि इससे बरेली मंडल में 22.79 लाख कार्डधारकों के परिवार को लाभ मिलेगा। बता दें कि किसी को भूखा न सोना पड़े, इसको ध्यान में रखते हुए साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को शुरु किया था।इस योजना के अंतर्गत गरीबों या जरूरतमंदों को पांच किलो फ्री राशन देने का प्रावधान है।सरकार इस योजना को सितंबर 2022 को बंद करने वाली थी, लेकिन बाद में इस योजना को बढ़ा दिया गया।इस बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारामण ने गरीब कल्याण अन्न योजना को एक साल के लिए और बढ़ाने का ऐलान किया है। 


और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال