कई दिनों से गायब महिला ग्राम प्रधान को पुलिस ने नई दिल्ली से किया बरामद

कई दिनों से गायब महिला ग्राम प्रधान को पुलिस ने नई दिल्ली से किया बरामद

केएमबी खुर्शीद अहमद

अमेठी। जगदीशपुर कोतवाली के गोपालपुर ग्रामसभा शुक्रवार से गायब दलित महिला प्रधान को आखिरकार पुलिस ने बरामद ही कर लिया। पुलिस ने पता लगाते हुए बरामद करने में सफलता प्राप्त किया। 3 फ़रवरी से गायब महिला प्रधान बच्चों से मायके जाने के लिए कह कर निकली थी लेकिन न तो वह अपने मायके पहुंची और न ही वापस घर पहुंची। बहुत खोजबीन के बाद जब घरवाले थक हारकर निराश हो गए तो उनके द्वारा 7 फरवरी को पुलिस को सूचना दी गई।तत्काल पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इन मारण जी ने दलित महिला ग्राम प्रधान की खोजबीन के लिए पुलिस की कई टीमों का किया गठन और कड़ी मशक्कत के बाद 36 घंटे के भीतर महिला ग्राम प्रधान का पता लगाते हुए नई दिल्ली से किया बरामद। 8 फरवरी की रात पुलिस टीम दलित महिला ग्राम प्रधान को लेकर नई दिल्ली से अमेठी के लिए रवाना हुई।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال