जिले में निरंतर बढ़ता ही जा रहा है कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच का कारवां शुभम जैन युवा नगर अध्यक्ष, रितेश खेतान बने क्षेत्र अध्यक्ष ठठेरी बाजार

जिले में निरंतर बढ़ता ही जा रहा है कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच का कारवां 

शुभम जैन युवा नगर अध्यक्ष, रितेश खेतान बने क्षेत्र अध्यक्ष ठठेरी बाजार

केएमबी मोहम्मद अफसर

सुलतानपुर। काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह और मण्डल अध्यक्ष अशोक कसौंधन के आवाहन पर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के निर्देशानुसार एवं नगर अध्यक्ष रवि सोनी व नगर सचिव सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में नगर के ठठेरी बाजार व रामलीला मैदान क्षेत्रों में सम्मानित व्यापारियों ने काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच की सदस्यता ग्रहण की। इसके तहत जिला महामंत्री राजेश महेश्वरी व नगर अध्यक्ष रवि सोनी ने रितेश खेतान को क्षेत्र अध्यक्ष ठठेरी बाजार, शुभम जैन युवा नगर अध्यक्ष नियुक्त करते हुए राजेश सोनी, आज़ाद सेठ, रितेश सोनी, ब्रजेश बरनवाल व आशुतोष को प्रमाण पत्र सौंपा। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला व नगर पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال