WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संगम पर भरी हिंदुत्व की हुंकार

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संगम पर भरी हिंदुत्व की हुंकार

कहा- हर सनातनी बने देश भक्त, पाकिस्तान में भी करेंगे रामकथा

केएमबी संवाददाता

प्रयागराज। बागेश्वरधाम सरकार के पीठाधीश्वर व कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ष्ण शास्त्री गुरुवार को संगम की रेती पर लगे माघ मेला पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खाक चौक स्थित श्री सतुआ बाबा आश्रम पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हर सनातनी हिदू राष्ट्र भक्त बने। अगर सभी एकजुट होकर एक दिशा में काम करेगे तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए।अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने पं.धीरेंद्र शास्त्री को आश्वासन दिया कि साधु-संत उनके इस अभियान के साथ हैं। उन्होंने कहा कि देश के साधु-संत भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए तत्पर हैं।संगम में डुबकी लगाने के बाद पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शिविरों में जाकर साधु संतों से मुलाकात की। पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने  स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती सहित कई संतों से मुलाकात की। इसके बाद वह स्वामी रामभद्राचार्य के शिविर में भी पहुंचे। चौक स्थित सतुआ बाबा के आश्रम में काफी देर तक रहे और लोगों से मुलाकात की।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के माघ मेले में आने की सूचना पर बड़ी संंख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच गए। इससे संगम की रेती पर काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा।लोगों को संभालने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत के लिए सतुआ बाबा सहित कई संत पहुंचे।
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर व कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संगम पहुंचने पर भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखा। लोगों को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए। काफी धक्कामुक्की के बाद पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को वाहन में बैठाकर सतुआ बाबा के आश्रम ले जाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन फरवरी को प्रयागराज पहुंचेंगे तब पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उनसे भी मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बीते कई दिनों से अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर व कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी रामकथा वाचन की बात कही। पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमने बहुत पहले ही पाकिस्तान में रामकथा का ऐलान किया था। अगर वहां लोग तैयारी कर रहे हैं और हमें बुलाते हैं तो हम तो वहां राम कथा करेंगे। उन्होंने अपने हास-परिहास के अंदाज में आगे कहा, बहुत जोरदार कथा करेंगे, जिसके बाद बहुत से पाकिस्तानी भारत में आ जाएंगे, चिंता मत करो।रामचरितमानस को लेकर चल रहे विवाद पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह घोर निंदनीय कृत्य है। इस पर हमारा यही कहना है, इसके पीछे लंबी साजिश है, जो तथा कथित लोगों के द्वारा की गई है। आपके वैचारिक भेद हैं तो ठीक हैं। अपनी बात बोल सकते हैं, पर किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचा सकते।पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आपको यह अधिकार नहीं है, हम वाणी से बोल सकते हैं, अपनी बात बोल सकते हैं। हमारा इतिहास है, आज तक हमने किसी अन्य धर्म के खिलाफ नहीं बोला, लेकिन अपने धर्म के पक्ष में बोला। रामचरितमानस के साथ जो किया गया, वह निंदनीय है और इसे देखने वाले भी निंदनीय हैं। इसलिए हमने प्रत्येक सनातनी से प्रार्थना की है कि इनको तो मजा चखाना पड़ेगा। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का मेजा में दरबार प्रस्तावित है। इसकी तैयारिया पूरी कर ली गई है और सुबह से ही लोग यहां पहुंचने लगे थे। यहां लगभग एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। मेजा के कुंवरपट्टी में शीतला कृपा महोत्सव का आयोजन किया गया है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال