मां चंडिका चालीसा व हनुमान चालीसा निशुल्क होता रहेगा वितरण- मां चंडिका पीठाधीश्वर अरविंद पुजारी



मां चंडिका चालीसा व हनुमान चालीसा निशुल्क होता रहेगा वितरण- मां चंडिका पीठाधीश्वर अरविंद पुजारी

केएमबी संजय सिंह

प्रतापगढ़। संडवा चंडिका धाम में 16 फरवरी को माँ चंडिका चालीसा व हनुमान चालीसा निशुल्क वितरण का भव्य कार्यक्रम मां चंडिका विश्व मंगल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में किया गया जहां भार्गव नंद महाराज ने सनातन धर्म पर उठाने वालों पर चुनौतीपूर्ण लहजे मे तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा सनातन धर्म आदि काल से रहा है। सनातन धर्म से पुराना कोई धर्म नहीं, मेरे पास इसके पुख्ता प्रमाण है। वही धर्मनिरपेक्ष देश कहने वाले लोगों को करारा जवाब देते हुए उन्होंने कहा भारत देश कभी भी धर्मनिरपेक्ष देश नहीं रहा जो ऐसा बोलते उनको जानकारी नहीं वह अज्ञानी हैं। जो लोग संविधान की बात करते हैं वो संविधान का प्रथम पृष्ठ देख ले, उन्हें ज्ञात हो जाएगा कि भारत वर्ष धर्मनिरपेक्ष देश नहीं है। यदि होता तो संविधान में सबसे पहले माता सीता व प्रभु श्री रामचंद्र का वर्णन व तस्वीर न होती। आगे उन्होंने कहा भारत सदैव हिंदू राष्ट्र था हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र रहेगा क्योंकि संविधान में लिखा है जिसकी ज्यादा संख्या होगी वही राष्ट्र माना जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष मां चण्डिका पीठाधीश्वर अरविंद पुजारी ने कहा परोपकार से बड़ी कोई पूजा नहीं होती। हमारी कई पीढ़ियां कई सौ वर्षों से मां के चरणों में सेवा करती चली आ रही है। अरविंद महाराज के पूर्वज लगभग 300 सौ वर्षों से माँ का पूजन अर्चन करते चले आ रहे हैं। अब उन्ही के वंशज अरविंद त्रिपाठी उपरोक्त समस्त पुजारी गण अपनी अपनी पारी से क्रमानुसार कई सौ वर्षों से अब तक पूजन अर्चन कर रहे हैं। अरविंद महाराज ने कहा मां की अनुकंपा से हम सदैव गरीब बेसहारा लोगों की मदद ट्रस्ट के द्वारा किया जाता रहा। इसी क्रम में मां चंडिका चालीसा तथा हनुमान चालीसा का निशुल्क वितरण किया जा रहा और निरंतर चलता रहेगा। कार्यक्रम में साहित्यकार राधेश्याम जी द्वारा कविता लरिका जब बुलाए जहां माई उहा चली अइहय, लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया, खूब तालियां बजी। यह आयोजन श्री चण्डिका विश्व मंगलम चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अरविंद त्रिपाठी के द्वारा किया गया जो चण्डिका धाम के मुख्य पुजारी हैं। इस अवसर पर अन्य पुजारी गण बद्री प्रसाद तिवारी, पारसनाथ त्रिपाठी, ददन त्रिपाठी, त्रियुगी त्रिपाठी, अरुण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, संजय तिवारी, रमाशंकर तिवारी और सैकड़ो ग्रामवासी मुख्य रुप से मैजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ads

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

विज्ञापन लगवायें!!! S-1

1 / 3
2 / 3
3 / 3

विज्ञापन लगवायें!!! S-2

1 / 3
2 / 3
3 / 3
Description of Image 1

विज्ञापन लगवायें!!!

Description of Image 2

Description of Image 3

نموذج الاتصال