विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

मुख्यमंत्री के साथ सिवनी जिले के दीपक राय के परिवार ने किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री के साथ सिवनी जिले के दीपक राय के परिवार ने किया पौधरोपण

केएमबी नीरज डेहरिया

सिवनी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधरोपण का संकल्प लिया है। वे हर दिन पौधरोपण करते हैं। इसी श्रृंखला में सिवनी जिले के राय परिवार को भी मुख्यमंत्री के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में शामिल होने का मौका मिला। जिले के ग्राम बीसावाड़ी निवासी डॉ. दीपक राय ने अपनी बेटी शिक्षा राय के जन्म दिन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण किया। उनके साथ मां, रामसखी, पत्नी सोनाली, बहन डॉ. मौसमी राय, कोसमी राय, विवेक चौकसे, उन्नति, नमामि, उत्कर्ष ने भी पौधरोपण किया। परिवार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आम का पौधा लगाया। पौधरोपण के दौरान मुख्यमंत्री ने बेटी शिक्षा को गोद में उठाकर दुलार भी किया। इस दौरान डॉ. दीपक राय ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने विज्ञान संचार की पढ़ाई की है और वे भी समय-समय पौधरोपण की गतिविधि भी संचालित करते हैं। मुख्यमंत्री ने तारीफ करते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति राय परिवार की पौधरोपण के प्रति जागरूकता तारीफ के काबिल है। समाज के सभी लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए इसी तरह आगे आना चाहिए। सभी लोगों को अपने विशेष दिन जन्मदिन वर्षगांठ आदि पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال