WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

गोवंश आश्रय स्थल में गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा-भूसा उपलब्ध कराए जाने का निर्देश

गोवंश आश्रय स्थल में गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा-भूसा उपलब्ध कराए जाने का निर्देश

केएमबी मो0 अफसर

सुलतानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा गोवंश आश्रय स्थल सिरवारा विकास खंड दूबेपुर का औचक निरीक्षण किया गया। गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों हेतु खान-पान, भूषा, हरा चारा, दैनिक सत्यापन रजिस्टर आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान गोवंश आश्रय स्थल पर कुल 403 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें नर 213 व मादा 190 संरक्षित थे। संरक्षित गोवंशों हेतु भूषा, चारा व दाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि संरक्षित गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा व दाना दिये जायें। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी श्याम लाल भी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال