विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

क्राफ्ट बाजार के आठवें दिन राज्यमंत्री संग जनप्रतिनिधियों ने हस्तशिल्पियों का किया उत्साहवर्धन

क्राफ्ट बाजार के आठवें दिन राज्यमंत्री संग जनप्रतिनिधियों ने हस्तशिल्पियों का किया उत्साहवर्धन

केएमबी रूकसार अहमद
सुल्तानपुर। जिला मुख्यालय के "राम नरेश त्रिपाठी सभागार "मैदान में कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित व भारतीय सेवा शिक्षा निकेतन भिउरा माल्हनपार, गोरखपुर उत्तर प्रदेश  द्वारा आयोजित `क्राफ्ट बाजार`  का आठवां दिन बड़ा ही लोक हर्षक व खुशनुमा रहा। बुधवार साढ़े ग्यारह के आसपास सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद मेनका गांधी व राज्य मंत्री महिला एव बाल कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिभा शुक्ला एवम उनके साथ विधायक सदर राज बाबू उपाध्याय व वरिष्ठ भाजपा नेत्री बबिता तिवारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष डा आरए वर्मा साथ अन्य सम्मानित पधाधिकारी गण, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक भारी लाव-लश्कर के साथ क्राफ्ट बाजार आयोजन स्थल पहुंचे।
संस्था कोआर्डिनेटर कुंदन कुमार सिंह ने नागालैण्ड के ड्राई फ्लावर का गुलदस्ता भेट कर सांसद मेनका गांधी व राज्यमंत्री का हार्दिक स्वागत किया। सांसद व राज्य मंत्री ने सभी सौ (100) स्टालों पर सजे शिल्पो का गहनता से अवलोकन किया। साथ में आए सभी माननीयों ने शिल्पकारों के कठिन परिश्रम व कला को सराहा। गोरखपुर का टेराकोटा, राजस्थान की चमड़े की जूती, नागालैण्ड के ड्राई फ्लावर, गाजीपुर की जूट वाल हैंगिंग, सुल्तानपुर का की ऑयल पेंटिंग एव मूंज क्राफ्ट, भदोही की कारपेट, उत्तराखंड की लोई चादर व टोपी आदि शिल्पों ने नेता गण को विशेष रूप से आकर्षित किया। माननीयों के क्राफ्ट बाजार में आगमन से शिल्पकारों में खुशी का माहौल रहा। संस्था के कोआर्डिनेटर कुंदन कुमार सिंह के हवाले से बताया गया कि सांसद मेनका गांधी व राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के आगमन से क्राफ्ट बाजार के आकर्षण में चार चांद लग गया। दिन भर बिक्री की गहमा गहमी बनी रही। पूरे दिन शिल्प प्रेमियों के आने जाने का शिलशिला एक समान बना रहा।कुंदन सिंह ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ दो दिन और बना रहेगा। 10 फरवरी को क्राफ्ट बाजार का समापन हो जायेगा।सुल्तानपुर वासियों को शिल्पों की खरीदारी के लिए सिर्फ दो दिन 9 और 10 फरवरी शेष रह गए है।अब सोचने का नहीं खरीदारी का समय है, इसलिए क्राफ्ट बाजार में आकर प्रदेश एवं देश के कोने कोने से आए हस्त शिल्पियों के सामानों की खरीदारी कर अपने घरों को सजाएं।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال