2

कानपुर के सेंट्रल पार्क रामलीला ग्राउंड शास्त्री नगर में सजी "गांधी शिल्प बाजार" की सौ से अधिक दुकानें

कानपुर के सेंट्रल पार्क रामलीला ग्राउंड शास्त्री नगर में सजी "गांधी शिल्प बाजार" की सौ से अधिक दुकानें

केएमबी संवाददाता

कानपुर। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से महिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर द्वारा आयोजित गांधी शिल्प बाजार का आयोजन नगर के सेंट्रल पार्क शास्त्री नगर रामलीला ग्राउंड में किया गया है। गांधी शिल्प बाजार में हस्तशिल्पियों द्वारा 100 से अधिक स्टाल लगाई गई है जिसमें देश एवं प्रदेश के कोने-कोने से हस्तनिर्मित वस्तुओं की स्टाल सही हुई है। गांधी शिल्प बाजार का आयोजन 15 फरवरी से 24 फरवरी तक सुबह से शाम तक किया जाएगा। कोई भी हस्तशिल्प प्रेमी इस दौरान गांधी शिल्प बाजार में आकर सजी हुई हस्तनिर्मित वस्तुओं को देखकर खरीदारी कर अपने घरों की सजावट कर उसका सौंदर्य बढ़ा सकता है। गांधी शिल्प बाजार का उद्घाटन प्रदेश की पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार एवं विधायक कल्याणपुर कानपुर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। गांधी शिल्प बाजार में टेराकोटा, भदोही का कारपेट, जूट क्राफ्ट, स्टोन क्राफ्ट, मेटल क्राफ्ट, जरी जरदोजी, मूज क्राफ्ट, नागालैंड के ड्राई फ्लावर एवं साड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस दौरान क्राफ्ट पर्सन, संस्था की अध्यक्ष सुनैना सिंह, कुंदन सिंह एवं विनोद सिंह के साथ-साथ बड़ी संख्या में हस्तशिल्प प्रेमी गांधी शिल्प बाजार में हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन करते हुए मौजूद रहे।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


 

8

6