विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

श्रीश्याम प्रभु खाटू का 22वें फाल्गुन महोत्सव में कोलकत्ता के विशेष फूलों से होगा श्रृंगार, तैयारियां जोरों पर

श्रीश्याम प्रभु खाटू का 22वें फाल्गुन महोत्सव में कोलकत्ता के विशेष फूलों से होगा श्रृंगार, तैयारियां जोरों पर

केएमबी मो0 अफसर

सुल्तानपुर। श्रीश्याम प्रभु खाटू के 22वें फाल्गुन महोत्सव में कोलकत्ता के विशेष फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। परसों यानी 18 मार्च को श्रीश्याम सत्संग मंडल के तत्वाधान में सायं 5 बजे से दरियापुर स्थित शगुन मैरिज लॉन में बहुत ही भव्य रूप से मनाया जायेगा।
आयोजक मंडल ने बताया की इस वर्ष कोलकाता से विशेष फूलों को मंगा कर प्रभु का श्रृंगार किया जाएगा।वहीं दरबार को भव्य रूप देने हेतु कानपुर तथा दिल्ली महानगर के कारीगर रहेंगे। प्रभु के विभिन्न रूपों में झांकियो की प्रस्तुति के लिए दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकारों की टीम होगी।प्रकाश सज्जा तथा साउंड को संचालित करने हेतु गाजियाबाद तथा दिल्ली के तकनीकी जानकर बुलाए गए हैं। इस वर्ष भजनों की रसगंगा प्रवाहित करने हेतु नीमच (मध्य प्रदेश) से सुश्री कनिका ग्रोवर तथा बरेली (उत्तर प्रदेश) से मारुति नंदन शर्मा पधार रहे हैं।इनके साथ संगीत देने हेतु कानपुर के प्रसिद्ध दुर्गा चरण गुप्ता म्यूजिकल ग्रुप आ रहे हैं। पिछले वर्ष की अपार भीड़ को देखते हुए श्याम सत्संग मंडल सुंदर व्यवस्था हेतु प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत तैयारी की जा रही है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال