विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जनता को सिलेंडर वाली सांसद की दिलाई याद

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जनता को सिलेंडर वाली सांसद की दिलाई याद

केएमबी खुर्शीद अहमद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बेटी के विवाह में शामिल होने अमेठी पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव योगी सरकार पर हमला बोलते हुए अमेठी सांसद को सिलेंडर वाली सांसद बताया।बता दें कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी अमेठी विधानसभा की विधायक हैं। रविवार को महाराजी की बेटी सुधा की शादी है। बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गायात्री प्रजापति को सात दिन की पैरोल मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि नव युगल दंपती को शादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अमेठी अपने नाम से ही जानी जाती है, जो लोग राजनीति में रुचि रखते हैं वे अमेठी को जानते हैं। मैं पहले भी अमेठी आया हूं। आज पुनः मुझे अमेठी आने का मौका मिला।  इसलिए मैं जानता को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने अमेठी में सपा को चुना और विधायक बनाया। सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि प्रदेश के हालात आप से छिपे नहीं हैं। अभी सदन खत्म हुआ है।आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। अगर गरीब हैं तो इस सरकार में उसे न्याय नहीं मिला सकता। अखिलेश ने कहा कि विपक्ष ने जो भी सवाल उठाए उसके जवाब नहीं दिए गए।भाजपा डंका बजाती थी कि एक उद्योगपति दुनिया में नंबर एक पर पहुंचकर अब पता नहीं किस स्थान पर पहुंच गया है। भाजपा के एक साथी उद्योगपति के 20 लाख करोड़ रुपये डूब गए।एलआईसी और स्टेट बैंक का पैसा डूब गया। जनता जानना चाहती है कि जिनके कारण पैसा डूबा उन पर कार्रवाई होगी कि नहीं। सपा मुखिया ने कहा कि अमेठी से सुल्तानपुर से भाजपा की एमपी हैं। जो सिलेंडर वाली एमपी हैं।होली आ गईलेकिन अभी गरीब को सिलेंडर नही मिला। आज चीनी, आटा, रिफाइंड सभी कुछ महंगे हैं। आज किसानों को आलू की कीमत नही मिल रही है। भाजपा ने किसानों को बर्बाद कर दिया।सपा मुखिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दुगनी करने की बात कर रहे थे। कुछ नहीं हुआ। महंगाई बढ़ गई। भाजपा कहती है कि सिर्फ चार परसेंट बेरोजगारी बची है, लेकिन किसी गांव में देख लीजिए कितने बेरोजगार हैं। बस के किराए भी बढ़ा दिए गए। 2024 में भाजपा को सबक सिखाएं,  जिन्होंने अच्छे दिनों का वादा किया था। सपा मुखिया ने कहा कि बुलडोजर किसी समस्या का समाधान नही है। कहीं भी बुलडोजर चल रहा है। इस देश को संविधान से चलना चाहिए, लेकिन नही चल रहा है। भाजपा बाबा साहब का संविधान नहीं कोई और संविधान चला रही है। इन्होंने संविधान पढ़ा ही नहीं है। बिना समाजवाद के सेकुलरिज्म कैसे संभव है। सड़कों पर सांड अभी भी घूम रहे है। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ 40 लाख करोड़ का सपना दिखा रहे है। कारखाने लगाने वाले उद्योगपति यहां से फरार हो गए। हमारा गठबंधन सभी 80 सीटों पर लड़ेगा। हम समाजवादी रामचरितमानस के खिलाफ नही है। किसी मुख्यमंत्री का आवास गंगाजल से नहीं धोना चाहिए। मैंने कहा कि आप टॉप 10 अपराधियों की सूची निकलवाये। 24 में सपा अपने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। राहुल गांधी के साथ चुनाव लड़ने पर अखिलेश यादव ने कहा कि जिससे गठबंधन है उसी के साथ चुनाव 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा। अखिलेश ने कहा कि गायत्री और उनके परिवार के साथ अन्याय हुआ है। हमें उम्मीद है कि न्यायालय से उन्हें न्याय मिलेगा। रमाकांत यादव, दीपक और आजम खान समेत कई लोगों पर झूठे मुकदमे लगाए गए।भाजपा के नेता लगातार रणनीति बनाकर सपा नेताओ को फंसा रहे है। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी ही पार्टी के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि ये उनसे पूछिये कि वो मुख्यमंत्री से मिलने जाते हैं तो सड़क क्यों नही बनवा पा रहे हैं।अखिलेश ने प्रदेश की बदहाल सड़क को लेकर कहा कि सरकार को बजट देना चाहिए क्योंकि सिंर्फ 30 परसेंट पैसा ही पीडब्लूडी का खर्चा हुआ है। मुख्यमंत्री जी कंजूस किस्म के है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال