हिमांशु सिंह ने सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान, जिलेवासियों में गर्व की अनुभूति

हिमांशु सिंह ने सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान, जिलेवासियों में गर्व की अनुभूति

केएमबी रुखसार अहमद

सुलतानपुर 2 मार्च 2023। बल्दीराय विकास क्षेत्र अंतर्गत उमरा गांव के भारतीय नौसेना में सेवा कर चुके  उदय प्रताप सिंह सेवानिवृत्त होंने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग को  सेवा कार्य के लिए चुना। वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालय रामनगर वि.क्षे. बल्दीराय जिला सुल्तानपुर में सहायक अध्यापक  के पद पर  कार्यरत है।श्री सिंह का पुत्र हिमांशु सिंह ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट (कमीशनड अधिकारी) के पद पर नियुक्ति प्राप्त करके जिले का गौरव बढ़ाया है। नौसेना में अधिकारी के रूप में स्थान प्राप्त करने पर जिले में खुशी की लहर है। पूरे देश में नौसेना की कुल संख्या 50-60 हजार और नौसेना अधिकारी की संख्या 7-8 हजार। इतने कम जगह में भी अपना स्थान सुनिश्चित करना जिले के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है। हिमांशु सिंह  के सब लेफ्टिनेंट में चयनित होने पर स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षक समाज ने हर्ष और गर्व जताया।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال