पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के लाभार्थियों को साइकिल विद आइस बाक्स हेतु डीबीटी प्रमाण पत्र का वितरण

पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के लाभार्थियों को साइकिल विद आइस बाक्स हेतु डीबीटी प्रमाण पत्र का वितरण

केएमबी मोहम्मद अफसर

सुलतानपुर 10 मार्च। वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत मत्स्य बिक्री हेतु साइकिल विद आइस बाॅक्स परियोजना में चयनित कुल 19 लाभार्थियों में से 05 लाभार्थियों को शुक्रवार को अपरान्ह 01 बजे मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में साइकिल विद आइस बाक्स हेतु डी0बी0टी0 प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की परियोजनाएं बैकइण्डेड है, जिससे सर्व प्रथम चयनित लाभार्थियों द्वारा लाभार्थी अंश से कार्य किया जाता है। तत्पश्चात अनुदान की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से लाभार्थी के खाते में स्थानान्तरित की जाती है। इस परियोजना की कुल परियोजना लागत 10,000 (दस हजार) है, जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, महिला को 60 प्रतिशत रूपये 6000 (छः हजार) एवं अन्य सभी को 40 प्रतिशत रूपये 4000 (चार हजार) अनुदान देय है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال