2

जल निगम के गोदाम में लगी भीषण आग, गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

 जल निगम के गोदाम में लगी भीषण आग, गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
 
केएमबी संवाददाता

बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र में डीएम आवास के पीछे स्थित जल निगम के गोदाम में मंगलवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। आग बुझाने का प्रयास चल रहा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र के आवास के पीछे जल निगम का गोदाम स्थित है। जल निगम के गोदाम में मंगलवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल कर्मियों को दी। सूचना पाकर दमकल कर्मी फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे हैं। फायर कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने से उठ रही तेज लपटों से आसपास के लोगों में दहशत बना हुआ है। अग्निकांड में क्या नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। इस मामले में आरके पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया आग बुझाने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


8


 

6