अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक बच्चे की मौत जबकि दो घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक बच्चे की मौत जबकि दो घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक बच्चे की मौत जबकि दो घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज


केएमबी नीरज डेहरिया

सिवनी। सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नांदी गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कर में 3 लोग सवार थे। एक बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बरघाट पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बरघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से और कार में सवार दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरघाट लाया गया। बच्चे के शव को भी बरघाट अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। मृतक एवं घायलों के संबंध में जानकारियां भी जुटाई जा रही है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال