विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह जनता दर्शन के जरिये लोगों से हुये रूबरू एवं सुनी जनसमस्याएं

विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह जनता दर्शन के जरिये लोगों से हुये रूबरू एवं सुनी जनसमस्याएं

केएमबी मो0 अफसर

सुलतानपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र स्थित कैम्प कार्यालय पर क्षेत्र से आये लोगो की फरियाद सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल अधिकारियों से वार्ता कर निराकरण करने का निर्देश दिया। इस क्रम में राम प्यारे निषाद अपने सहयोगियों व निषाद समुदाय के लोगों के साथ पहुंचे और बाधमण्डी को नियमित संचालन करने का अनुरोध किया। विधायक विनोद सिंह ने जिम्मेदार अधिकारी से वार्ता कर नियमित रूप से मंडी का संचालन किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान शैलेश सिंह उर्फ डीकू सिंह ग्राम प्रधान वैदहा, अशीष मिश्रा, सन्तोष सिंह ग्राम प्रधान महमूदपुर, बब्लू सिंह प्रधान रामनगर, अशोक सिंह महमूदपुर, धीरेंद्र प्रताप सिंह कलखुरा सहित तमाम लोग अपनी समस्याओं के साथ आऐ जिनकी समस्या सुनकर सम्बन्धित से वार्ता कर शीघ्र ही निस्तारण करने का निर्देश दिए। साथ में जनप्रतिनिधियो से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ उसका लाभ पात्रों को दिलवाने का आग्रह किया। यदि कोई परेशानी हो तो तत्काल अवगत कराएं ताकि उसका निराकरण करवाया जा सके।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال