WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

चुनाव चिन्ह मिलते ही वार्ड न0 6 के प्रत्याशियों ने बढ़ाई सक्रियता, चेहरे पर दिखी खुशी

चुनाव चिन्ह मिलते ही वार्ड न0 6 के प्रत्याशियों ने बढ़ाई सक्रियता, चेहरे पर दिखी खुशी

केएमबी कुंदन पटेल

प्रतापगढ़। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित हो गया है। मांधाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के प्रत्याशी चुनाव चिन्ह के बारे में मतदाताओं को जानकारी देते हुए अपने पक्ष में मतदान देने करने के लिए अपील कर रहे हैं। इस दौरान प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी अपनी प्राथमिकताएं बता रहे हैं। पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत को नगर निकाय में बदल दिया है। नगर पंचायत मान्धाता के वार्ड नंबर 6 प्रत्याशी जनता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए हर संभव प्रयास करते दिखे। अब देखना है कि जनता किस प्रत्याशी को नगर निकाय के वार्ड नंबर 6 की बागडोर देती है। देखना यह है कि जनता किसको अपना आशीर्वाद देती है, किसके का भाग्य का सितारा चमकता है। सामान सीट पर कई प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। चुनावी समर में विजय प्राप्त करने के लिए सभी प्रत्याशी एडी चोटी का जोर लगा रहे है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال