2

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा 100 श्रेष्ठ महिलाओं को दिया गया नारी शक्ति सम्मान

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा 100 श्रेष्ठ महिलाओं को दिया गया नारी शक्ति सम्मान

केएमबी श्रावण कामङे

नरसिंहपुर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, नरसिंहपुर शाखा के लिए मुख्य अतिथि व संस्थापिका अम्बिका शर्मा का 14 अप्रैल 2023 को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आगमन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाने वाला एक ऐतिहासिक दिन रहा। मुख्य अतिथि अम्बिका शर्मा के आगमन पर मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पांडे के कुशल निर्देशन में शाशकीय महिला महाविद्यालय, नरसिंहपुर में 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 3 पर "नारी शक्ति सम्मान समारोह" का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद, हरियाणा से मुख्य अतिथि अम्बिका शर्मा, विशिष्ट अतिथि संस्थापक व विधिक सलाहकार एडवोकेट महेंद्र वशिष्ठ, सुरभि मेनरिया धींग उदयपुर राजस्थान, अलका नीरज शुक्ला मध्यप्रदेश छिन्दवाड़ा, धारणा अवस्थी नागपुर महाराष्ट्र से पधारे। कार्यक्रम में संगठन की संस्थापिका व मुख्य अतिथि अम्बिका शर्मा द्वारा अलका नीरज शुक्ला आपदा कोविड 19 योद्धा सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस आरएमजेएम शक्ति सम्मान रक्त महावीर से सम्मानित किया गया नरसिंहपुर रत्न से सम्मानित किया गया। धारणा अवस्थी एवं विवेक पांडे को मदर टेरेसा अवार्ड, प्राइड ऑफ अर्थ एवार्ड एवम नरसिंहपुर रत्न से सम्मानित किया गया। ह्यूमन राइट सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयपुर से सुरभी धींग व तोषी, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष श्रध्दा शुक्ला, यादव मैडम और ममता शुक्ला को सावित्री बाई फूले अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कैमोर की प्रतिभा शुक्ला व छिंदवाड़ा से अलका शुक्ला को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


 

8

6